logo

16 का लड़का, 22 साल की गर्लफ्रेंड; खौफनाक कत्ल के बाद खुला यह राज

love_marriage1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 22 साल की लड़की की केवल इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि वह निचली जाति से आई थी। दरअसल, पुलिस को रेलवे ट्रैक पर एक लड़की के शव मिलने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मामले पर गंभीरता से जांच किया तो कई हैरान करने वाली बात सामने आई। जांच में पता चला कि 22 साल की लड़की का 16 साल के लड़के से अफेयर चल रहा था। इस बारे में जब लड़के के परिजनों को पता चल गया। उन्होंने इसका विरोध किया क्योंकि लड़की निचली जाति से थी। मामले में विवाद बढ़ने के बाद लड़की की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया। पुलिस को जब पता चला तो उन्होंने जांच कर लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लड़के के पिता फरार है जिसकी तलाशी जारी है। 


लड़की की गला घोंटकर की हत्या
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार मामला महाराष्ट्र के ठाणे का है। जहां लड़की की गला घोंटकर की गई है। लड़की उल्हासनगर की रहने वाली है। पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर अनिल जगताप ने बताया कि 27 अक्टूबर को हाजी मलंग हिल्स के पास रेलवे ट्रैक के पास लगभग 22 साल की एक अज्ञात लड़की का शव मिला है। इसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की और 7 नवंबर को लड़के को गिरफ्तार कर लिया। पिता फिलहार फरार है उसकी तलाशी जारी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N